बड़वारा: भजिया मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल, बड़वारा अस्पताल में भर्ती
Badwara, Katni | May 19, 2025 बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम भजिया मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लोगों के मदद से बडवारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शेख रमजान पिता शेख कलाम उम्र 37 वर्ष के साथ बाइक क्रमांक एमपी 21 जेडसी 2914 का चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मारी दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।