भगवानपुर: प्रखंड में बेमौसम बारिश और तूफान से रबी फसल के नुकसान का आकलन अभी तक नहीं, किसान सलाहकार से किसानों में नाराज़गी
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और तूफान से रबी फसल खासकर गेहूं को भारी नुकसान हुआ है जिसका अभी तक आकलन नहीं होने से गुरुवार को दोपहर करीब बारह बजे काजी रसलपुर पंचायत के किसान संजय कुमार चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, रामनरेश चौधरी, सुधीर कुमार सहित दर्जनों किसानों ने किसान सलाहकार पर सौतेलापन व्यवहार करने का आरोप लगाया है।