झालरापाटन: ढाबा देह गांव में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
झालावाड़ के सीमावर्ती ढाबादेह गांव में सोमवार दोपहर 16 वर्षीय किशोर सुनील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मांगीलाल के पुत्र सुनील को परिजन दोपहर करीब 2 बजे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल ले जा रहे थे,लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।अस्पताल में चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस स्टेशन मुल्तानी में रखवाकर सूचना मोडक पुलिस को दी है।