झालरापाटन: चेचक में पड़ोसी की धमकी से परेशान युवक ने खाया जहर, छत निर्माण को लेकर हुआ था विवाद
झालावाड़ के सीमावर्ती चेचट गांव में छत निर्माण को लेकर हुए पड़ोसी से हुए विवाद के बाद एक युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। चेचट पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर अनुसंधान शुरू किया है। चेचट पुलिस ने बताया कि राहुल ने अपने पड़ोसी भुवनेश से हुए विवाद के बाद कीटनाशक का सेवन किया था।