भोपाल में 12वीं कक्षा की छात्रा की सोमवार सुबह करीब 10 बजे संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दो मार्च से उसका इलाज चल रहा था। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पहले बेटी को प्रेग्नेंट बताकर इलाज किया, बाद में उसे ट्यूमर पीड़ित बता दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों ने किशोरी के पेट में ट्यूमर होने की पुष्टि की है।