रजौली: प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस ने रजौली में चलाया जन जागरण अभियान
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश पर शुक्रवार को रजौली में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राम रतन गिरी की अध्यक्षता में प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया गया। जन जागरण अभियान में बजरंगबली हाट चौक पर आने-जाने वाले लोगों को प्रीपेड स्मार्ट मीटर नहीं लगाने वाला पंपलेट दिया गया। कांग्रेस व यूवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की।