गोगरी प्रखंड के महेशखूंट में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई चालू होने से आसपास के पंचायतों से आने वाले प्लास्टिक कचरे का समुचित निपटान अब सुलभ और सरल हो सकेगा। इस इकाई में प्लास्टिक अपशिष्ट की कटाई, छंटाई तथा रिसाइकिलिंग की जाएगी, जिससे प्लास्टिक से उपयोगी सामान तैयार किया जा सकेगा। वहीं बेकार प्लास्टिक अपशिष्ट से सीमेंट तथा सड़क निर्माण में उपयोग होने वाली