अररिया: अररिया के नए डीएम विनोद दूहन ने संभाला पदभार, सुशासन और पारदर्शिता पर दिया जोर
Araria, Araria | Dec 12, 2025 अररिया जिले को शुक्रवार को नया जिलाधिकारी मिल गया। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विनोद कुमार दूहन ने विधिवत रूप से जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया। उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी रोजी कुमारी ने उन्हें औपचारिक रूप से प्रभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने से पहले जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों ने नवपदस्थापित डीएम का जोरदार स्वागत किया।