ब्यौहारी: ब्यौहारी के मऊ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत
मऊ गांव में आसमानी आफत गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है।घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मुन्नी बाई की इस घटना में मौत हुई है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।महिला खेत में काम कर रही थी तभी आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से महिला की मौत हुई है।मामले में शुक्रवार सुबह 8 बजे पुलिस ने मर्ग कायम किया है।