शनिवार की दोपहर एक बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रहे। उन्होंने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर एवं मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।