गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे करीब नीमच शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 34 में एक मजदूर की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। होटल पेट पूजा के पास एक अज्ञात युवक मृत अवस्था में पड़ा होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही कैंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिय