खुसरूपुर नगर पंचायत के लोग नल का पानी पीने के लिए मजबूर हैं। घर-घर तक सप्लाई होने वाला पानी का मेन पाइप करीब 2 महीने से फटा हुआ है। जब इस पाइप से पानी सप्लाई होता है तो काफी मात्रा में पानी बाहर निकलता है। पानी का सप्लाई बंद होते ही फटे पाइप की जगह से पूरे आसपास के गंदे पानी पाइप में चला जाता है। पुनः पानी सप्लाई होते ही गंदा पानी घर-घर में पहुंच जाता है।