अकलतरा: अकलतरा के कन्या छात्रावास में छत का प्लास्टर गिरने से छात्रा के सिर और चेहरे में आई चोट, छात्रा के सिर में लगा 2 टांके
दरअसल, अकलतरा के कन्या मैट्रिक छात्रावास की छात्रा दृष्टि आदिले, अपने पिता रामगोपाल आदिले का इंतजार कर रही थी। वह छात्रावास के गेट के सामने बेंच पर बैठी हुई थी, तभी छत का प्लास्टर उसके सिर पर गिरने से वह बेहोश हो गई। घायल छात्रा को छात्रावास अधीक्षिका लता मैत्री इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई, जहां डॉक्टर द्वारा घायल छात्रा का इलाज किया गया।