मथुरा: बठैन गेट बना मौत का गेट, तेज रफ्तार बलेनो कार ने वृद्धा को कुचला, मदद के लिए तमाशबीन बने रहे लोग
कोसीकलां में एक खास जगह ऐसी है जो लोगों के लिए 'यमराज' का द्वार बन चुकी है। बठैन गेट इलाके में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने एक वृद्ध महिला के जीवन को रौंद दिया। सबसे ज्यादा दुखद यह रहा कि घायल महिला सड़क पर तड़पती रही, लेकिन तमाशबीन बनी दुनिया में कोई उसकी मदद को आगे नहीं आया। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर अस्पताल ले जाते, तो शायद द्रौपदी आज जिंदा होती