पूरनपुर: पिपरिया दुलई के पास साइकिल और बाइक की भिड़ंत में किशोर सहित चार लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चार्ट फिरोजपुर निवासी विष्णु पुत्र प्रेमराज अपनी सुसराल गांव सिरसा अपनी पत्नी नीलम व 12 बर्षीय भतीजा अरुण कुमार को लेकर बाइक से जा रहा था। वहीं पिपरिया दुलई निवासी शेठपाल पुत्र राम औतार मजदूरी पर खाद लगाकर साइकिल से घर वापस लौट रहा था। हादसें में चारों लोग घायल हो गए।