थानेसर: अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में मुख्यमंत्री उपहार बिक्री केंद्र पर लाखों की बिक्री
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उपहारों के देश-विदेश से आने वाले पर्यटक फैन हो गए है। इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में 75 से ज्यादा लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को विभिन्न कार्यक्रमों में मिले उपहारों को खरीद लिया है। इससे कई लाखो रुपए की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि को मुख्यमंत्री कल्याण कोष में जमा करवा दिया जाएगा।