अलौली समेत विभिन्न जगहों पर स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का रविवार को शाम के छह बजे तक नम आंखों से श्रद्धालुओं ने विसर्जन किया। इस दौरान मां सरस्वती के जमकर जयकारे लगाए गए। बताया जा रहा है कि मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन विभिन्न नदियों व पोखरों में किया गया। वहीं विसर्जन के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।