हुज़ूर: भोपाल के बागसेवनिया थाना पुलिस ने 5 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jun 8, 2024 भोपाल के बागसेवनिया पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने 5 वाहन चोरों के साथ चोरी की गाड़ी खरीदने वाले 4 आरोपी भी पकड़े हैं। साथ ही गिरोह से 44 चोरी के दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। इनमें भोपाल, सीहोर और रायसेन जिले से चोरी हुए वाहन शामिल हैं।