घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अवसर पर भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश भाजपा संगठन के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल से उनके भोपाल स्थित निवास पर सौजन्य भेंट की गई। इस मुलाकात में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।