बिसौली तहसील परिसर में शनिवार को 2 बजे करीब आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक दंपति अपनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए शिकायत लेकर पहुंचा। दंपति ने अधिकारियों के सामने जोर-जोर से आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख तहसील स्तरीय अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।