मथुरा: वृन्दावन में नामजदों ने युवक के साथ लाठी-डंडों से की मारपीट, पीड़ित 2 सप्ताह से थाने के चक्कर काट रहा
वृन्दावन के रतन छतरी निवासी टीकम निषाद के अनुसार वह बीती 30 नवंबर रात करीब 9:30 बजे कालीदह के पास निषादराज पार्क मे अपने साथी के साथ बैठा था। तभी 3 नामजद व अन्य लोगों ने लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके हाथ पैर, सिर मे चोट आई। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल तो कराया। लेकिन उसकी रिपोर्ट आज तक दर्ज नही की। शुक्रवार को पीड़ित ने फिर से न्याय की गुहार लगाई।