निवास: निवास-बरेला मार्ग पर सकरी घाटी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बोलेरो पलटा, कोई हताहत नहीं
Niwas, Mandla | Dec 28, 2025 निवास से बरेला मार्ग के बीच सकरी घाटी में अज्ञात वाहन ने जबलपुर से निवास की ओर आ रहे बोलेरो वाहन को टक्कर मार दी जिससे बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया हैं बताया गया की वाहन पर सिर्फ चालक अकेला था जिसे कोई चोट नहीं आई हैं वही घटना के बाद से अज्ञात वाहन जो कि ट्रक बताया गया मौके से फरार हो गया हैं वही घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशाशन को दी गई हैं ।