रामगंजमण्डी: रोसली कच्ची बस्ती में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, पुलिस पर भी हुआ पथराव, वीडियो वायरल
रामगंजमंडी क्षेत्र की रोसली कच्ची बस्ती में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना करीब दो दिन पुरानी है, लेकिन आज जब झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला खुलकर सामने आया। रविवार सुबह करीब 9 बजे प्रत्यकादर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार होली त्योहार के दिन झगड़ा हुआ था।