हल्दूचौड़ के मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थानीय व्यापारी उम्र 72 वर्ष और उनकी पत्नी 60 वर्ष के शव घर के ग्राउंड फ्लोर में बने अलग-अलग गोदामों में आज सुबह पंखे के कुंडे में संदिग्ध परिस्थितियों में लटके मिले। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।