गोहपारु: पोड़ी गांव में तेंदूपत्ता लदे ट्रैक्टर में अज्ञात कारणों से लगी आग, मौके पर पहुंचा वन अमला
शहडोल जिले के वन परिक्षेत्र गोहपारू अंतर्गत पोड़ी गांव में अज्ञात कारण से तेंदूपत्ता से लोड ट्रैक्टर में आग लग गई,जिससे ट्रैक्टर में रखा तेंदू पत्ता पूरी तरह जलकर खाक हो गया घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने वन अमले को दी वन अमला मौके पर पहुंचा तब तक तेंदूपत्ता से लोड ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था,स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने का कारण अज्ञात है।