खरगौन: जिले में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरीः 32 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल, 95 केंद्रों पर भेजी सामग्री
खरगोन जिले में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10वीं की परीक्षा 10 फरवरी से और 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होगी। इस वर्ष 32 हजार से अधिक परीक्षार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। शनिवार को देवी अहिल्या उत्कृष्ट स्कूल से गोपनीय परीक्षा सामग्री 95 परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्षों को वितरित की गई।