हंडिया: भीटी में चक मार्ग की जमीन पर अतिक्रमण, मामले को लेकर उपजिलाधिकारी से की गई शिकायत
हंडिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भीटी में एक चकमार्ग की जमीन पर जबरन अतिक्रमण किया जा रहा है।गांव निवासी आशाराम ने बुधवार लगभग 12 बजे बताया कि ग्राम सभा के एक चकमार्ग पर जबरन कुछ लोगो द्वारा अतिक्रमण किया गया है,मामले का विरोध करने पर मारपीट किया जाता है।इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित ने उपजिलाधिकारी हंडिया से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।