डीएम एवं एसपी की अध्यक्षता मे आज शनिवार की सुबह 10 से कर्वी तहसील सभागार मे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया है।जिसमें संपूर्ण समाधान दिवस मे प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का अवलोकन करते हुए निस्तारण आख्या देखकर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।इस मौके पर सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा आसपास क्षेत्र व नगर से आए फरियादी मौजूद रहे।