ईद के मद्देनजर उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर सहित सभी संवेदनशील इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही. दिल्ली पुलिस के अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए अर्धसैनिक बालों की भी तैनाती गई थी. असामाजिक तत्वों की नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया था. डीसीपी डॉ.जॉय टीर्की ने बताया कि शांति सौहार्द के साथ ईद संपन्न हुआ.