मलसीसर: बिसाऊ में शमशान घाट के गंदे पानी के पास प्लास्टिक की थैली में लिपटा मिला कुछ घंटों का नवजात, चल रही थी सांसें
झुंझुनूं जिले के बिसाऊ शहर में शनिवार सुबह एक नवजात शिशु प्लास्टिक की थैली में लिपटा हुआ मिला। यह नवजात भीखनसर सड़क मार्ग पर श्मशान घाट के पास गंदे पानी के किनारे पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने बच्चे को रोते हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बिसाऊ निवासी मदनलाल आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उन्होंने एक बच्चे के रोने की आवाज सुनी।