हरिहरगंज: हरिहरगंज व पिपरा प्रखंड में ईद का पर्व शांति और सद्भाव के साथ मनाया गया
हरिहरगंज व पिपरा प्रखंड में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाया गया। बीते शुक्रवार को चांद का दीदार होते ही ईद की खुशियों में लोग सराबोर होने लगे। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। शनिवार के अहले सुबह ही लोगों ने स्नान कर नए कपड़े पहन ईदगाह की ओर रवाना हुए, और नमाज अदा की।