मंदसौर: 21 स्थानों पर गणेश मूर्तियाँ संग्रहित की गईं, अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
मंदसौर दस दिनों तक भगवान गणेश की पूजा आराधना के बाद दस दिवसीय गणेशोत्सव का गणपति विसर्जन के साथ समापन हुआ । सुबह से लेकर शाम तक शुभ महूर्त में गणेश पंडालों सहित घर घर मे विराजे गणेशजी की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद ढोल धमाकों के साथ गणपत्ति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी के नारों के साथ भगवान गणेश को विदाई दी गई।