जौनपुर के मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र में रामपुर बाजार से निगोह परियत होते हुए गोधना एनएच-731B तक जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण प्रस्ताव को शासन स्तर पर स्वीकृति मिल गई है। मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। यह स्वीकृति क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर. के. पटेल के प्रयासों से मिली है।