बाबई: ग्राम बागरा तवा में ट्रेन से गिरकर अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने मर्ग किया कायम
माखननगर थाना क्षेत्र के ग्राम बागरा तवा में रेलवे अप ट्रैक पर खंबा नंबर 770/7 और 770/09 के बीच एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। माखननगर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गौतम धुर्वे पिता रूपसिंह उम्र 35 साल की सूचना पर अज्ञात व्यक्ति की मौत के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।