बाबई: माखननगर में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग चौक-चौराहे पर अलाव का सहारा ले रहे हैं
इन दिनों माखननगर सहित पूरे प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप जारी है जिससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। बुधवार सुबह से लेकर रात 10 बजे तक कोहरा छाया रहा जिससे पारा और अधिक नीचे आ गया। ठंड से बचने के लिए माखननगर के चौक चौराहों पर रात के लगभग 10 बजे तक लोग अलाव की आग तापते हुए देखे गए। नागरिकों ने बताया कि ठंड से निजात पाने के लिए नगर परिषद