झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय राठौर ने मनोहर थाना थाने , उपखंड कार्यालय व पंचायत समिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में संधारित अभिलेख लंबित प्रकरणों व व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए थाना अधिकारी को कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और कार्य में समय बहुत निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।