कोंडागांव: कोण्डागांव में 700 वर्ष पुरानी परंपरा के साथ हुआ मुख्य होलिका दहन, जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित
कोण्डागांव नगर के मरारपारा में आज मंगलवार की रात लगभग 9 बजे 700 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत मुख्य होलिका दहन विधिवत संपन्न हुआ। पारंपरिक रीति-रिवाजों से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय विधायक लता उसेंडी, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।