गभाना: श्रीराम कथा की अमृतवर्षा पांचवे दिन जारी, मर्यादा पुरूषोत्तम राम के बालकाल की कथा सुन श्रद्धालु हुए भाव विभोर
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के बाल्यकाल की मनमोहक लीलाएं और पंडाल में गूंजते 'जय श्री राम' के जयकारे, कुछ ऐसा ही भक्तिमय नजारा कस्बा गभाना में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक देखने को मिला। श्री लक्ष्मीराज इंटर कालेज के सामने मैदान में सुविख्यात कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज के मुखारविंद से प्रवाहित हो रही श्रीराम कथा के पांचवें दिन जारी रही