कर्वी: असावर माता मंदिर में मौजूद अनगिनत प्राचीन मूर्तियों के संरक्षण की उठी मांग
चित्रकूट के लालापुर स्थित वाल्मीकि आश्रम में असावर माता के मंदिर परिसर के आसपास कई प्राचीन मूर्तियां हैं । यह बहुत ही महत्वपूर्ण है स्थान है । इतिहासकारों को मानना है कि यहां पर कोई प्राचीन मंदिर रहा होगा । इतिहासकार बताते हैं कि यहां पर इस मंदिर का बहुत प्रभाव रहा होगा। ग्रामीणों ने मंदिर के साथ-साथ मूर्तियों के संरक्षण की मांग भी उठाई है।