बालाघाट: थाना भरवेली पुलिस को बड़ी सफलता, 6 घंटे में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
थाना भरवेली पुलिस ने चोरी के एक मामले का मात्र 06 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी सहित करीब ₹17 लाख का माल बरामद किया गया। घटना 29 मार्च 2026 की है, जब फरियादी कुलप्रकाश नगपुरे अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। रात में घर लौटने पर दरवाजों के ताले टूटे मिले और अलमारी से जेवरात व नगद