नवगछिया में रेलवे की जमीन पर फिर से अतिक्रमण शुरू हो गया है। जनवरी में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद अब दोबारा मिट्टी भराई कर दुकानें सजने लगी हैं और लोग सड़क तक कब्जा कर व्यवसाय कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान सिर्फ दिखावा बनकर रह जाता है और कुछ दिनों बाद फिर से अवैध कब्जा शुरू हो जाता है।