मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह स्थित सीसीएल परियोजना कार्यालय के समीप शुक्रवार रात कोयला लोडिंग–अनलोडिंग को लेकर हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। शनिवार सुबह 8 बजे घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।इस घटना में आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सह ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष कंपू यादव सहित कुल पांच लोग घायल हुए हैं।