किसान से 63000 रुपये छिनतई मामले में शिकारपुर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने युवक के बाइक के नम्बर से पहचान कर उसे पकड़ा है।थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पाँच मार्च को नगर के चीनी मिल रोड में नहर के पास दो बाइक पर सवार चार युवकों ने एक किसान से 63000 रुपये छीन लिया था