बड़ौद: बड़नगर के रास्ते पर बाइक सवार 25 वर्षीय युवक सड़क दुर्घटना में घायल, गंभीर अवस्था में एंबुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया गया
आज बुधवार 12 मार्च दोपहर 3 बजे ग्राम रामनगर बड़नगर के रास्ते पर मदन लाल पिता भेरू लाल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम टिगरिया राजस्थान अपनी बाइक से आ रहा था तभी बाइक का संतुलन बिगड़ने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सूचना मिलने पर एंबुलेंस के पायलट दिलीप नाथ द्वारा शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडौद लाया गया