भटवाड़ी: विधायक सुरेश चौहान ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र सिलकुरा का किया स्थलीय निरीक्षण, प्रभावितों को मदद का भरोसा दिया
गंगोत्री हाईवे पर सिलकुरा गाड के उफान से भू कटाव से एक पुल धंस गया है। सात परिवारों के एक आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। सूचना पर विधायक सुरेश चौहान सिलकुरा पहुंचे। उन्हाेंने प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन स्तर से उचित मदद कराने का भरोसा दिया। विधायक सुरेश चौहान कहा खतरे को देखते हुए सात परिवारों को फिलहाल सुरक्षित स्थान पर विस्थापित किए गए हैं।