शिकोहाबाद: बिल्टीगढ़ के पास शादी न होने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, 112 पर फोन कर पुलिस को दी सूचना, 3 घंटे बाद उतरा
मक्खनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को शादी न होने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने टावर पर चढ़ने के बाद खुद ही डायल 112 पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। उसने बताया कि वह शादी न होने के कारण परेशान होकर टावर पर चढ़ा है।यह घटना मक्खनपुर थाना क्षेत्र के बिल्टीगढ़ गांव की है। नगला मावसी निवासी राहुल नामक युवक अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था।