कायमगंज: गांव मिल्किया दलेलगंज में चोरों ने घर में घुसकर नकदी समेत सोने-चांदी के जेवर किए चोरी, जांच में जुटी पुलिस
थाना शमशाबाद के गांव मिल्किया दलेलगंज निवासी अनूप कुमार राजपूत घर मे पत्नी रिंकी देवी और अपने बच्चों के साथ सो रहे थे। देर रात चोर दीवार के सहारे छत पर आ गए। जीने के रास्ते चोर कमरों में घुसे। चोरों ने बक्सों में रखी नगदी व जेवर चोरी कर लिए। चोरी करने के बाद चोर मुख्यगेट खोलकर भाग रहे थे।तभी खटपट की आवाज सुनकर रिंकी देवी जाग गई। मगर तब तक कर भाग निकले।