फिरोज़ाबाद: गांव दौलतपुर में निकली बुद्ध कथा धम्म यात्रा, सैकड़ों ग्रामीण हुए शामिल, समाजसेवी देशराज रहे मुख्य अतिथि
गांव दौलतपुर में बुधवार सुबह करीब 11 बजे बुद्ध कथा धम्म यात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी देशराज ने किया। धम्म यात्रा में क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ वे स्वयं आगे बढ़े और पूरे मार्ग में ग्रामीणों ने उनका स्वागत-सम्मान किया। इस अवसर पर समाजसेवी देशराज ने कहा कि वे हर समय, किसी भी वक्त जनता की मदद और समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध रहेंगे।