ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में त्रिदिवसीय विकास मेला भव्य रूप से संपन्न, 2000 से अधिक लाभार्थी हुए लाभान्वित
उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में आयोजित त्रिदिवसीय विकास मेला भव्यता के साथ संपन्न हुआ। "यूपी: भारत का ग्रोथ इंजन" थीम पर आधारित इस मेले में 40 से अधिक विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई।