शनिवार को रामपुर प्रखंड अंतर्गत करमचट थाना क्षेत्र के सबार दुर्गा स्थान पर सुबह 11 बजे जनता दरबार का आयोजन हुआ। वही जनता दरबार की अध्यक्षता इंस्पेक्टर संतोष कुमार के द्वारा किया गया। लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं रखी और अधिकारियों ने उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। जनता दरबार एक नियमित कार्यक्रम है जहां अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनते हैं।